फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बंद मकानों से चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन चोरों को गिरफ्तार कर कोतवाली नगर क्षेत्र में चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि मंगलवार को सलमान, निस्बत उर्फ नीशू और अयान उर्फ पच्चीस को पकड़ा गया। आरोपियों ने एक जून को बीसा कॉलोनी से एक बंद मकान से पानी की टोटियां चोरी की थी। उन्होंने 28 अगस्त को ऊषा परिहार नर्सिंग होम के पास एक घर में भी चोरी की थी। इन दोनों मामलों में कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज थी। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के 7500 रुपये नकद बरामद किए। साथ ही एक तमंचा, एक कारतूस, 700 नशीली गोलियां और एक किलो 275 ग्राम गांजा भी मिला। इन चोरों पर विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें