फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मजाक में गाली गलौज को लेकर प्रिंस गुप्ता को मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के मोहल्ला राधानगर निवासी प्रिंस गुप्ता को मजाक में गालीगलौज के विरोध पर उसके दोस्तों ने गोली मारी थी। प्रिंस कूल्हे में गोली लगने से घायल हो गए थे। सोमवार की दोपहर वलीपुरा नगर पर एक होटल में उसके दोस्तों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया था। प्रिंस की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

प्रिंस गुप्ता ने नगर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मोहल्ला साठा निवासी विशाल पंडित, राम, लकी, निक्की उर्फ निखिल, मुकुल जूडो और अंश चौधरी व अन्य अज्ञात आरोपियों ने उसे होटल में बुलाकर उसपर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। गोली कूल्हें में लगने से वह घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोप लगाया कि आरोपियों ने गालीगलौज का विरोध करने पर उनपर फायरिंग की। पीड़ित पक्ष के लोगों ने प्रिंस गुप्ता की जेब से 1800 रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है।
एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि पीड़ित और आरोपी आपस में दोस्त है। सभी लोग होटल में खाना खाने के लिए जमा हुए थे। मजाक के दौरान हुए विवाद में फायरिंग की गई। गोली लगने से प्रिंस घायल हो गया। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें