फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गाजीपुर दिव्य धाम के पीठाधीश्वर को गोली मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव गाजीपुर स्थित दिव्य धाम के पीठाधीश्वर अंकुर मोहन को गांव के कुछ लोगों ने गोली मारने की धमकी दी है। आरोपियों ने सेवादारों के साथ भी मारपीट और अभद्रता की। पीठाधीश्वर ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव गाजीपुर स्थित दिव्य धाम के पीठाधीश्वर अंकुर मोहन ने बताया कि धाम पर निर्माण कार्य चल रहा है। सेवादार अभिषेक और अनमोल कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी कुछ लोग आए और सेवादारों के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। आरोपियों ने निर्माण को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर सुनकर उनकी माता आई गईं। आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की और उन्हें व उनकी माता को गोली मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और पीठाधीश्वर की सुरक्षा की मांग की। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें