हापुड़ जनपद के सिंभावली के गांव बैठ निवासी कारी अब्दुल्ला गत 30 जुलाई को बुलंदशहर स्थित स्याना नहर चौकी पर कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया था। कारी अब्दुल्ला की यात्रियों का स्वागत करने की कस्बा स्याना के कुछ लोगों ने वीडियो बना ली थी। साथ ही द्वेषभावना रखने वाले कुछ व्यक्तियों ने कांवड़ यात्रियों के स्वागत करने वाली वीडियो को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल कर दिया है और पूरे समाज व देशभर में पीड़ित को बदनाम किया है।
पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि उन्हें मानसिक रूप से काफी तंग व परेशान किया जा रहा है। असामाजिक व द्वेष भावना रखने वाले व्यक्तियों ने पीड़ित की पत्नी के घर पर भी गलत ढंग से पेश आ रहे हैं। साथ ही उल्टे सीधे आरोप लगा रहे हैं। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि उक्त सभी गलत कार्यों के पीछे फारूख मेवाती, फरून मेवाती व बिलाल निवासी मोहल्ला काजीखेल कस्बा स्याना व महबूब चौधरी निवासी मोहल्ला कैथवाला कस्बा स्याना का षडयंत्र में और उक्त लोगों के द्वारा प्रार्थी को समाज में बेइज्जत कर व छवि खराब करके मानहानि का कृत्य किया गया है। उक्त लोगों के द्वारा क्षेत्र में साम्प्रदायिकता को भड़काने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही आरोपियों ने मस्जिदों और अन्यत्र स्थानों पर पीड़ित का फोटो लगे पोस्टर चस्पा किए हैं। जिनमें उसे मस्जिदों में ना जाने की चेतावनी लिखी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।