फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पोते को पकड़ने घर आई पुलिस, सदमे में दादी की मौत; थाना प्रभारी बोले- बीमार थी, डॉक्टरों ने बताया कुछ और

Mon, 12 Aug 2024 05:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन

सार

खुर्जा कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर ने बताया कि साहिल का कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। इसी संबंध में पुलिस पूछताछ करने गई थी। वृद्धा की तबीयत पहले से खराब चल रही थी।
विज्ञापन
पोते को पकड़ने आई पुलिस सदमे दादी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के खुर्जा स्थित विमला नगर कॉलोनी में पोते को पकड़ने गई पुलिस के बाद सदमे में आकर दादी की मौत हो गई। वहीं इसके बाद पुलिस ने पोते से पूछताछ करके उसको छोड़ दिया। मामले में परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है, मगर अन्य लोग इसमें पुलिस की लापरवाही बता रहे हैं।

विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के विमला नगर कॉलोनी निवासी लोगों ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले साहिल का रविवार शाम को रेलवे स्टेशन के पास अन्य युवकों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद साहिल अपने घर आ गया। वहीं दूसरे पक्ष ने 112 नंबर पर पुलिस को झगड़े की सूचना दी। रात को सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और और साहिल को पकड़ने उसके घर चली गई। 

जहां पर साहिल की दादी सोमा देवी (70) ने दरवाजा खोला। पुलिस को देख सोमा देवी परेशान हो गई और घर आने का कारण पूछा। पुलिस ने साहिल के बारे में पूछताछ की और उसको बाहर बुलाने के लिए बोला। इसी बात को लेकर परिवार के सभी लोग वहां आ गए। तभी सोमा देवी की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो कर गिर गई। परिजन उनको खुर्जा के जटिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सोमा देवी को मृत घोषित कर दिया। इसमें वृद्धा की मौत का कारण हृदय घात बताया गया। मामले में परिजन कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

खुर्जा कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर ने बताया कि साहिल का कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। इसी संबंध में पुलिस पूछताछ करने गई थी। वृद्धा की तबीयत पहले से खराब चल रही थी। इसी कारण उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें