फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी व व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की जगह जेल या जहन्नुम : योगी

विज्ञापन
​शिकारपुर में रज्जू भैया सैनिक स्कूल में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी का स्वागत करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बुलंदशहर में विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भय, दहशत और असुरक्षा का माहौल था। बेटियां और व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते थे, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए सिर्फ दो ही जगह हैं जेल या जहन्नुम।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले बुलंदशहर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दंगे होते थे और कर्फ्यू लगता था। उस दौर में बेटियां और व्यापारी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं करते थे। कई परिवारों ने बेटियों की पढ़ाई तक बंद करा दी थी। पहले हर जिले में माफिया और हर थाने में वसूली का सिंडिकेट सक्रिय था। गरीबों को न्याय नहीं मिलता था, महिलाओं की सुरक्षा नहीं थी और व्यापारियों को भय के माहौल में काम करना पड़ता था।
उन्होंने कहा कि आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। अब यहां सब चंगा है। सरकार ने माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने दोहराया कि माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे और ऐसा करके दिखाया गया। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए केवल दो ही जगह हैं-जेल या जहन्नुम।
विज्ञापन



लिंक एक्सप्रेसवे से जेवर एयरपोर्ट होगा बेहद करीब
मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे और जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बुलंदशहर के विकास को नई गति मिलेगी। जनप्रतिनिधियों की मांग पर गंगा एक्सप्रेसवे को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी दे दी गई है। किसानों के मुआवजे में बढ़ोतरी की मांग भी सरकार ने स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे बनने के बाद बुलंदशहर और जेवर एयरपोर्ट की दूरी इतनी कम हो जाएगी कि वह वॉकिंग डिस्टेंस जैसी महसूस होगी। साथ ही बताया कि बुलंदशहर के लिए रिंग रोड के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है।

औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा बुलंदशहर

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से बुलंदशहर औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा। जेवर एयरपोर्ट के आसपास इंटरनेशनल फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, अपैरल पार्क, टॉय पार्क, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी और फिनटेक सिटी विकसित की जा रही हैं, जिसका सबसे अधिक लाभ बुलंदशहर को मिलेगा।



बुलंदशहर की पहचान- जय जवान, जय किसान

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुलंदशहर देश को सबसे अधिक सैनिक देने वाले जनपदों में शामिल है। यहां लगभग हर गांव में पूर्व सैनिक या सैन्य अधिकारी मिल जाएंगे। वहीं खुर्जा की क्रॉकरी और क्षेत्र के गन्ना किसानों की पहचान अब बेहतर कनेक्टिविटी के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचेगी।

मोबाइल निर्माण और गन्ना उत्पादन में यूपी नंबर-1

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश में मोबाइल निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट, गन्ना उत्पादन, चीनी उत्पादन और इथेनॉल उत्पादन में अग्रणी राज्य बन चुका है। प्रदेश में बनने वाले 55 प्रतिशत मोबाइल फोन और 60 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट उत्तर प्रदेश में तैयार हो रहे हैं।



बॉटम से टॉप की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की पहचान टूटी सड़कों और बदहाल व्यवस्था से होती थी, लेकिन आज प्रदेश आधुनिक एक्सप्रेसवे और मजबूत आधारभूत ढांचे के कारण देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से निवेश, उद्योग और रोजगार तेजी से बढ़ रहे हैं।



50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। प्रदेश को 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में अब पूरी पारदर्शिता है और युवाओं के अधिकारों पर कोई डाका नहीं डाल सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है और उत्तर प्रदेश विरासत तथा विकास की राह पर लगातार आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शिकारपुर में रज्जू भैया सैनिक स्कूल में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी का स्वागत करते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें