फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुलिस चौकी के सामने स्थित मंदिर से चोरों ने नकदी व आभूषण चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गोविंदपुरम पुलिस चौकी के सामने स्थित मंदिर में चोरी होने से कानून की सख्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंडी के पास स्थित श्री संकटमोचन धाम जलेश्वर महादेव मंदिर में देररात चोरों ने घुसकर आभूषण, नकदी और धार्मिक सामग्री चोरी कर ली। महंत का आरोप है कि विरोध करने पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। मंदिर के महंत ओमप्रकाश पांडे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर रात कुछ बदमाश मंदिर परिसर में घुस आए। आवाज होने पर उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाश मंदिर में रखा एक बक्सा उठा ले गए। इसमें करीब 72 हजार रुपये की नकदी रखी थी। इसके अलावा सोने के आभूषण, हनुमानजी और माता रानी के मुकुट तथा दो मोबाइल फोन भी चोरी कर लिए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ मंदिर में जुट गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि चौकी के सामने मंदिर है और कुछ दूरी पर ही पुलिस लाइन है। इसके बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि वह मंदिर के महंत के होन पर भी चोरी करने की हिम्मत ले आए। मामले की सूचना पर पहुंची कविनगर पुलिस ने साक्ष्य जुटाने शुरू किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें