ऊंचागांव। क्षेत्र के गांव यूनिसपुर के रजवाहे की निकट से शनिवार की रात दिन ढलते ही चोर हाईटेंशन लाइन के 500 मीटर तार को काट कर ले गए। चोरों ने पहले दौलतपुर कला बिजली घर की आपूर्ति को ठप किया और फिर तार पर हाथ साफ कर ले गए।
बिजली घर के और अवर अभियंता ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि बंद पड़ी हाई टेंशन लाइन के 500 मीटर तार को चोर चुरा कर ले गए हैं। जिसकी रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दे दी गई है। संवाद