बुलंदशहर। अगौता क्षेत्र निवासी एक युवक ने जिला चिकित्सालय के एक सर्जन पर 18 हजार रुपये लेकर पित्त की थैली का ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत युवक ने आइजीआरएस पोर्टल पर की है। शिकायत होने पर मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की है।
अगौता क्षेत्र निवासी सुनील कुमार का आरोप है कि परिवार के एक सदस्य पित्त की थैली की समस्या से परेशान थे। जिला चिकित्सालय के एक सर्जन को ओपीडी में दिखाया। आरोप है कि मरीज का ऑपरेशन करने के नाम पर 18 हजार रुपये की मांग की। रुपये देने के बाद ही ऑपरेशन किया गया। रुपये लेकर ऑपरेशन करने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि मामले में मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य के आदेश पर जांच कराई जा रही है।