फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रात से लेकर बृहस्पतिवार तक झमाझम हुई बारिश, 28 एमएम की गई दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/बीबीनगर/बुगरासी। कड़ाके की ठंड कोहरा के बीच बुधवार शाम में मौसम में बदलाव हुआ और रात से लेकर बृहस्पतिवार की सुबह तक 28 एमएम झमाझम बारिश हुई। हालांकि दिन के समय धूप भी निकली, लेकिन अभी बादल छाए हैं, इससे बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे ठंड से कुछ राहत मिली तो हवा ने गति पकड़ ली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सात फरवरी तक बारिश जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। हालांकि समय बढ़ने के साथ कोहरा छंट गया और धूप निकल आई, लेकिन यह धूप थोड़ी देर ही रही। शाम के समय मौसम में बदलाव शुरू हुआ और बादल छा गए। इससे एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो बृहस्पतिवार की सुबह तक जारी रही। बारिश के चलते सुबह के समय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 87 फीसदी और हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बारिश हुई है। ठंड को कम करने के लिए यह बारिश होना बहुत आवश्यक है। सात फरवरी फरवरी तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। बुधवार रात से शुरू होकर बृहस्पतिवार सुबह तक जारी रही बारिश 28 एमएम दर्ज की गई।
-
बारिश से गेहूं व सरसों को मिलेगा लाभ
इस समय बारिश का पानी लगभग सभी फसलों के लिए फायदेमंद होगा। कृषि विज्ञान केंद्र की कृषि वैज्ञानिक डा. रिशु सिंहका कहना है कि इस समय बारिश से गन्ना, गेहूं, आलू, चना, सरसों, मटर, जौ, मूली आदि सभी रबी की फसलों के लिए लाभकारी रहेगा। सबसे ज्यादा बारिश से देरी से बुवाई करने वाली गेहूं की फसल को मिलेगा। उसके लिए अभी बारिश और सर्दी बहुत जरुरी है। वहीं, दूसरी ओर यदि और अधिक बारिश होती है तो इससे आलू व कुछ सब्जियों की फसल खराब होने की भी संभावना है। बीबीनगर के किसान पिंटू, गौरव, विनय, नरेश आदि ने बताया कि बारिश से गेंहू की फसल को लाभ मिला है। यदि तेज हवाएं चल जाती तो नुकसान होने की संभावना ज्यादा रहती, लेकिन सरसों की फसल पर भी बारिश का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन

-
बारिश के चलते कामकाज हुए प्रभावित, स्कूलों में उपस्थिति रही कम

बुधवार की रात से शुरू हुई और बृहस्पतिवार तक जारी रही बातिश से जहां सुबह के समय कामकाज प्रभावित हुए। वहीं, दूसरी ओर स्कूलों में उपस्थिति कम रही। बारिश का सिलसिला सुबह लगभग नौ बजे तक जारी रहा। ऐसे में लगभग हर तरह का काम प्रभावित हुआ तो नौकरी व काम पर जाने वाले भी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच सके। बारिश होने से स्कूलों में उपस्थिति भी कम रही। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा व बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि बारिश के चलते स्कूलों में छात्र-छात्राओं की 25 से 30 फीसदी तक उपस्थिति कम रही।
-
बारिश से एक्यूआई में आया सुधार
झमाझम बारिश से एक्यूआई में भी काफी सुधार हुआ है। बृहस्पतिवार को एक्यूआई 100 से कम रहा। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 79 दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले शहर का एक्यूआई 150 से 200 के बीच चल रहा था। एक्यूआई कम होने से हवा की सेहत भी अच्छी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें