फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चंदेरू में तेंदुआ देखे जाने से सहमे ग्रामीण

विज्ञापन
गांव चंदेरू में वन विभाग की टीम को मिले बिज्जू के पदचिन्ह। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला जेल के नजदीक गांव चंदेरू में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखे जाने का दावा किया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम सोमवार को गांव में पहुंची और तेंदुआ की तलाश की। अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान बिज्जू के पदचिह्न मिले हैं।
विज्ञापन

गांव चंदेरू के ग्रामीण रफीक और सलीम ने बताया कि दो दिन पहले तेंदुआ देखा गया। इसके चलते ग्रामीण सहमे हुए हैं खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं। डीएफओ विनीता सिंह ने बताया कि गांव चंदेरू में कोई तेंदुआ नहीं है। जांच के दौरान जो पदचिह्न पाए गए हैं, वह बिज्जू के हैं। किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। जिले में इस तरह का कोई तेंदुआ नहीं है। इससे पहले भी जिले के अलग-अलग हिस्सों में तेंदुआ देखे जाने के मामले सामने आए थे, लेकिन कहीं पर भी तेंदुआ नहीं मिला था।
-
सोशल मीडिया पर तेंदुआ भागने की वीडियो वायरल
डीएफओ विनीता सिंह ने बताया कि इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इसे किसी व्यक्ति ने वायरल कर लिखा है कि वन विभाग की गाड़ी हाईवे पर जिला जेल के समीप पलट गई। इसमें पकड़ा गया तेंदुआ था, जो गाड़ी पलटने के बाद निकल कर भाग गया।यह वायरल वीडियो गलत है और यहां पर इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें