फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो डीजे वालों में हुई बहस, तेज आवाज से घबराए लोग, पुलिस को दी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन में बृहस्पतिवार शाम को घुड़चड़ी के दौरान दो डीजे वालों में तेज आवाज को लेकर बहस हो गई। बहस के दौरान तेज आवाज और बेस बढ़ने से कई हृदय रोगियों की हालत खराब होने लगी। जिसके बाद मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने डीजे वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर शाम सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन में अशोक के पुत्र की बरात जा रही थी। जिसकी घुड़चड़ी में दो डीजे बज रहे थे। बताया गया कि दोनों डीजे वालों में आपस में बहस हो गई। दोनों ने अपने डीजे की आवाज पूरी खोल दी और बेस भी बढ़ा दिया। तेज आवाज और थरथराहट से मोहल्ले वालों की हालत बिगड़ने लगी। कई मकानों में रखा हल्का सामान नीचे गिरने लगा।
हृदय रोगी हरीश कुमार, नरेंद्र कुमार शर्मा, मूलचंद आदि ने बताया कि डीजे वालों से आवाज कम करने को कहा गया लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो मोहल्ले वालों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर भी आई लेकिन डीजे वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने अत्यधिक आवाज वाले डीजे पर प्रतिबंध लगाने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें