फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जमकर हुई धनवर्षा, 300 करोड़ के कारोबार का अनुमान

विज्ञापन
खुर्जा में धनतेरस के अवसर पर बर्तनों की खरीदारी करते लोग । संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिवाली से पूर्व धनतेरस पर शनिवार को नगर समेत जिलेभर के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। देर रात तक सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, मिठाई, मोबाइल फोन समेत अन्य बाजारों में ग्राहक खरीदारी करते नजर आए। शनिवार के चलते ऑटोमोबाइल सेक्टर में ग्राहकों की चहल-पहल कम रही, लेकिन रविवार को डिलीवरी के लिए काफी लोगों ने बुकिंग कराई। जिलेभर में करीब 300 रुपये करोड़ के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

धनतेरस पर शनिवार सुबह से सराफा, इलेक्ट्राॅनिक उत्त्पाद, बर्तन, कपड़े, मोबाइल समेत अन्य बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देर रात तक लगी रही। किराना दुकान पर पूजन सामग्री के अलावा झाडू आदि की खरीदारी हुई। महिला अर्चना ने बताया कि दिवाली पर झाडू खरीदकर घर की साफ-सफाई करना शुभ माना गया है। इसलिए झाडू खरीदते हैं।
बर्तन बाजार में डिजाइनर बर्तनों को लोगों ने खूब पसंद किया। ग्राहक पिंटू ने बताया कि घर के लिए स्टील के एवं पूजा के लिए पीतल के बर्तन खरीदे हैं। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। कपड़ा, साड़ी, सूट, रेडिमेड कपड़ों के शोरूम पर सुबह से रात तक ग्राहक खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन

गिफ्ट पैक पर अधिक रही भीड़ : व्यापारी हितेश आनंद ने बताया कि दिवाली पर मिठाई की तरह कई कंपनियों ने गिफ्ट पैक भी निकाले हैं। जिसे ग्राहकों ने काफी पसंद किया। कम दाम में अच्छी पैकिंग के गिफ्ट के लिए एक-एक परिवार कई-कई पैक की खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही किराना का सामान और मेवों की जमकर बिक्री हुई।
लोग मोबाइल और एसेसरीज आदि की खरीदारी करने में भी पीछे नहीं रहे। मोबाइल विक्रेता पवन अग्रवाल ने बताया कि दिवाली पर कई नए फीचर के मोबाइल फोन आए हैं। जिलेभर में मोबाइल एवं एसेसरीज की करीब 10 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है।

खुर्जा में धनतेरस के अवसर पर बर्तनों की खरीदारी करते लोग । संवाद

खुर्जा में धनतेरस के अवसर पर बर्तनों की खरीदारी करते लोग । संवाद

खुर्जा में धनतेरस के अवसर पर बर्तनों की खरीदारी करते लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें