गुलावठी। भगवान श्री जगन्नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में छठवां श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान बाबा जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ी। भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही।
नगर में जगह-जगह फूल मालाओं के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया। रथयात्रा बड़ा महादेव मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रथ पर सवार भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की एक झलक पाने के लिए लोग उत्साहित दिखे।
इस दौरान रथ यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र फोल्डिंग रथ, बाबा महाकाली की पालकी, हरिहर मिलन, रंगोली, ब्रज रसिकों द्वारा महा संकीर्तन आदि रहे।
संकीर्तन में जहांगीराबाद से गायक सुमित गोयल, बुलंदशहर से तनुज गोस्वामी, वृंदावन धाम से पुलकित रसिक, वृंदावन से ध्रुव लाडला, दिल्ली से सौरभ शर्मा, खुर्जा से नीरव शर्मा, बुलंदशहर से गोविंद राधे सहित भजनों के माध्यम से भगवान जगन्नाथ का गुणगान किया।
पिछली बार जगन्नाथ यात्रा के दौरान हुई चैन स्नेचिंग की घटना को देखते हुए इस बार पुलिस प्रशासन यात्रा का दौरान पूरी तरह मुस्तैद दिखी। यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।