अनूपशहर में श्रीमद्भागव कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व अन्य। संवाद
अनूपशहर। कस्बे में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 108 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर एक किलोमीटर लंबी यात्रा की। यात्रा कस्बे के जाह्नवी द्वारा घाट से प्रारंभ हुई। मुख्य बाजार से होते हुए यह कथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई।
भृगु क्षेत्र आश्रम से आए कथावाचक अंकित गौड़ ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा कस्बे के निवासी योगेश मित्तल की ओर से आयोजित की जा रही है। कथा 29 दिसंबर तक चलेगी। कथा के पहले दिन कथावाचक ने गोकर्ण भक्ति देवी और कष्ट निवारण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कलश यात्रा के शुभारंभ पर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने कथावाचक अंकित गौड़ को पटका पहनाकर सम्मानित किया।