फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पांच दिनों तक तेज हवा व गरज के साथ हो सकती है बारिश

विज्ञापन
खुर्जा में धूप से बचने के ​लिए छाता लगाकर जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले पांच दिनों तक तेज हवा व गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। उनके अनुसार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का आसार हैं। पिछले कुछ दिनों से धूप-छांव का खेल खेलने के बाद मंगलवार को मौसम का मिजाज गर्म रहा। वहीं, आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 65 फीसदी और हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अगले पांच दिन 12 मई तक बुलंदशहर समेत आसपास के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होगी। इससे तापमान नियंत्रित रहने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें