फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर ऋतिक बोले- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता

Fri, 06 May 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
topper - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईसीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को दसवीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। दसवीं की परीक्षा में जहांगीराबाद के  छात्र ऋतिक गर्ग ने 98.6 फीसदी और बारहवीं  में पुष्पेंद्र सिंह ने 93.75 फीसदी अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


ऋतिक ने जनपद के साथ एनसीआर के सभी जनपदों में अव्वल स्थान हासिल कर बुलंदशहर का नाम रोशन कर दिया। टॉपर ऋतिक ने बोला कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।

जहांगीराबाद स्थित सेंट जोसफ स्कूल के छात्र एनसीआर टॉपर ऋतिक गर्ग ने 500 में 493 अंक प्राप्त किए। ऋतिक को अंग्रेजी में 100 में 92, हिंदी में 100 में 98, गणित में 100 में 100, विज्ञान में 100 में 99, कंप्यूटर में 100 में 100 अंक मिले।
विज्ञापन


बारहवीं की परीक्षा में जनपद टॉपर पुष्पेंद्र सिंह ने 400 में 375 अंक प्राप्त किए। पुष्पेंद्र को अंग्रेजी में 100 में 88, फिजिक्स में 100 में 96, कंप्यूटर में 100 में 99 और गणित में 100 में 92 अंक मिले। ऋतिक और पुष्पेंद्र ने बताया कि सफलता का शार्ट कट नहीं होता।

सतत मेहनत और लगन से कोई भी गोल प्राप्त किया जा सकता है।मोहल्ला टीचर कालोनी स्थित ऋतिक के घर परिक्षा परिणाम आते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। पुष्पेंद्र के घर मौहल्ला लोधान मढैया में भी जश्न का माहौल देखा गया।

विद्यालय के फादर जोसफ ने स्टाफ के साथ होनहार छात्रों के घर पहुंचकर बधाई दी और उज्जव भविष्य की कामना की।  हाईस्कूल परीक्षा में यश बंसल ने 96.8 और वासूदेव ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इंटर में ंछात्रा नीशू चौधरी को 93.5 और हिमांशी दहिया को 89.25 प्रतिशत अंक मिले। नीशू को दूसरा और हिमांशी को जनपद में तीसरा स्थान मिला। आईसीएसई बोर्ड के सेंट जोसफ स्कूल में हाईस्कूल में 119 और इंटर मे 31 छात्र-छात्राओं ने बोर्ड की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन


विधालय के फादर जोसफ के मुताबिक स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। रिजल्ट के बाद छात्र छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें