फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर में बैठकर ही करा दी थी बिजली चोरी की रिपोर्ट

Thu, 02 Jun 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने दफ्तर में बैठकर ही मृतक रामसिंह के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। विद्युत विभाग की लापरवाही के बाद दरोगा ने लापरवाही की और मृतक को जिंदा मानकर बयान दर्ज कर लिए। साथ ही उसने चार्जशीट कोर्ट में भेज दी थी।
विज्ञापन


बरहाना गांव में मृतक राम सिंह पुत्र खचेड़ू सिंह के खिलाफ जेई गजपाल सिंह ने विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राम सिंह के पौत्र भूषण त्यागी ने बताया कि माकड़ी निवासी उनकी मौसी का बेटा प्राइवेट रूप से बुगरासी विद्युत उपकेंद्र पर नियुक्त है। वह उनके परिवार से रंजिश मानता है।

रंजिशन उसने विद्युत चोरी के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। उसके दादा के नाम पर कनेक्शन है जिसके बिल पिछले कई वर्षों से देरी से भेजे जाते रहे हैं। बावजूद इसके परिवार ने बिल जमा कराए।  उन्होंने बताया कि मामले के मीडिया में आने के बाद अप्रत्यक्ष रूप से फैसले का दबाव बनाया जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें