फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की नीयत से महिला ने निगल ली सोने की बाली

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की नीयत से महिला ने निगल ली सोने की बाली
विज्ञापन

नरौरा। जरगवां में सराफ की दुकान पर बृहस्पतिवार को खरीदारी करने पहुंची एक महिला ने दो सोने की बाली निगल ली। चोरी का शक होने पर महिला से पूछताछ की तो उसने कुछ भी चुराने से इनकार कर दिया। सीसीटीवी फुटेज की जांच में उसकी पोल खुलकर सामने आ गई। बाद में महिला ने दोनों बालियों का भुगतान किया।
विज्ञापन

जरगवां मुख्य बाजार में देबू ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वहां पहुंची महिला ने सोने की बाली दिखाने के लिए कहा। दुकानदार ने महिला को विभिन्न डिजाइन की बालियां दिखाई। इसी बीच दुकानदार का ध्यान भटकाकर उसने सोने की दो बालियां मुंह में रख ली। इसके बाद कोई भी बाली पसंद न आने की बात कहकर जाने लगी। दुकानदार ने जब सामान को तोलकर देखा तो पाया कि दो बालियां गायब हैं। महिला की तलाशी ली गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो पाया कि महिला ने सोने की दो बाली मुंह में रख ली हैं। जब मुंह खुलवाया तो आरोपी महिला दोनों बालियों को निगल गई। इसके बाद महिला को पुलिस को सौंपने की तैयारी की गई तो महिला ने गलती मानते हुए दोनों बालियों की कीमत चुका दी। जिसके चलते व्यापारी की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें