फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान की मूर्ति चुराई: पुलिस चौकी से 20 मीटर की दूरी पर शनिदेव के मंदिर में चोरी, विहिप ने किया हंगामा

Tue, 14 Jul 2026 04:26 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)

सार

खुर्जा में सोमवार रात शनि मंदिर से मूर्ति चोरी हो गई। पुलिस चौकी के पास हुई इस घटना से लोगों में रोष है। विश्व हिंदू परिषद ने हंगामा किया, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मंदिर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर के श्री नव दुर्गा शक्ति मंदिर पुलिस चौकी से 20 मीटर दूरी पर शनि मंदिर में से सोमवार रात को मूर्ति चोरी हो गई। घटना के बाद से मंदिर समिति व स्थानीय लोगों में रोष है। घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत किया।

विज्ञापन

श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर समिति के मैनेजर राकेश सिंघल ने बताया कि परिसर के बाहर की तरफ छोटा सा शनिदेव का मंदिर है, जिसमें शनिदेव महाराज की मूर्ति लगी हुई थी। जहां पर नियमित रूप से श्रद्वालु पूजा-अर्चना करने आते रहते थे। मंगलवार सुबह जब श्रद्धालु शनि मंदिर में गए तो आश्चर्यचकित रह गए। मंदिर में से मूर्ति गायब थी। कुछ श्रद्धालुओं ने अनुमान लगाया कि मूर्ति कहीं अन्य जगह स्थापित कर दी गई है। 

इसको लेकर उन्होंने मंदिर समिति से संपर्क किया तो जानकारी हुई कि सोमवार रात को मूर्ति चोरी हो गई। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के मंत्री हरिओम नागर ने कहा कि मूर्ति चोरी होने की सूचना पर सभी कार्यकर्ता नव दुर्गा शक्ति मंदिर पर पहुंचे। इस तरह मूर्ति चोरी करना हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। पुलिस चौकी से महज 20 मीटर की दूरी पर चोरी की घटना निगरानी पर सवाल उठाती है। 
विज्ञापन

अभी कुछ दिनों पहले भी नेहरूपुर चुंगी पर हनुमान बाबा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया था। उस मामले में भी अभी तक कोई गिरफ्तारी पुलिस द्वारा नहीं की गई है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें