फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 40 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण कराएगा जिला पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए जिला पंचायत 40 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण कार्य कराएगा। अभी तक ये उपकेंद्र जर्जर या किराये के भवन में संचालित हो रहे हैं। एक उपकेंद्र पर करीब 42.70 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। निर्माण कार्य पूरा होने पर गर्भवती महिलाएं व बच्चों को टीका लगवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


जिले के सभी ब्लॉक क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए 510 उपकेंद्र हैं। इनमें वर्तमान में 467 संचालित हो रहे हैं। इसमें 166 किराये व जर्जर भवनों में होने के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पाता है। शासन ने पांच माह पूर्व प्रदेशभर में 1714 उपकेंद्रों के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव के आदेश पर जिले के स्वास्थ्य विभाग ने 40 उपकेंद्रों को चुना है। इन केंद्रों का करीब 300 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी जिला पंचायत को दी गई। जिला पंचायत ने निर्माण कार्य कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।



यह मिलेगी सुविधा

उपकेंद्रों पर सबसे बड़ा फायदा महिलाओं और बच्चों को होगा। इन सभी को स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। यहां पर महिलाएं व बच्चे नियमित टीकाकरण के साथ अपनी स्वास्थ्य जांच करवा सकेंगे। इसके अलावा अन्य साधारण बीमारियों की दवा आदि भी मिल सकेगी। वहीं, गंभीर स्थिति होने पर उपकेंद्र से मरीज को सीएचसी रेफर किया जा सकेगा।
विज्ञापन




इन स्थानों पर होगा नवीन उपकेंद्र का निर्माण

बुलंदशहर क्षेत्र के हात्माबाद, जुलेपुरा, कलौली, दोहली, भाईपुरा, भटौली, फतेहपुर बुजुर्ग व भटवारा, खुर्जा क्षेत्र में सीकरी, लखावटी क्षेत्र में मूढ़ी बकापुर, ख्वाजपुर, बकौरा, बहादुरपुर पसौली व खनौदा, अगौता क्षेत्र में अन्हेड़ा, बागवाला, शाहनगर, अहमदपुर टांडा, बदनौरा, सेंगली व भंडौली, जहांगीराबाद क्षेत्र में चरौरा, अरनिया क्षेत्र में मीरपुर, बाढ़ा, रनियावली, बादौली, क्यौली खुर्द, मलगोसा, अटेरना व जरारा, पहासू क्षेत्र में जीराजपुर, सरभन्ना, त्योरी, समसपुर, नारऊ, कस्बा डडडू व महुआ खेड़ा और बीबीनगर क्षेत्र में कुचेसर लधुपुरा, केसुपूर सठला व बरकातपुर में नवीन उपकेंद्र का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।



कोट

जिले में 40 उपकेंद्रों का निर्माण कार्य जिला पंचायत करा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हैंडओवर हो जाने पर सुविधाएं देना शुरू करवा दिया जाएगा। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ

-

15वें वित्त आयोग से 40 उपकेंद्रों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। उपकेंद्रों के निर्माण कार्य की भूमि का विवरण मिल चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इसको लेकर ड्राइंग आदि बनाई जा चुकी हैं। - सुधीर कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें