फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर क्षेत्र में युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे उन्हें नगर के मोहल्ला निवासी युवक के फंदा लगाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। जांच पड़ताल के बाद शव को नीचे उतारा गया और मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। चर्चा है कि युवक जिस लड़की से शादी कराना चाहता था, रविवार को उसकी सगाई कहीं और हो गई। कहीं और रिश्ता तय होने पर युवक ने रात में फंदा लगाकर जान दे दी। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया इस संबंध में परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें