फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को कुत्ते ने काटा तो पति पहुंच गया थाने

Sun, 20 Dec 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार से लौट रही महिला को वकील के पालतू कुत्ते ने काट लिया। इसकी शिकायत करने जब उसका पति वकील के घर पहुंचा तो उसने बदसलूकी की।
विज्ञापन


इस पर पीड़िता का पति थाने पहुंच गया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रेम नगर निवासी प्रदीप कुमार की पत्नी प्रिया बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे बाजार से घर आ रही थी।

मोहल्ले में रहने वाले एक अधिवक्ता ने अपने घर में जर्मन शेफर्ड प्रजाति का कुत्ता पाल रखा है। अचानक वह प्रिया पर झपट पड़ा। महिला को कई जगह कुत्ते ने काटा और पंजे भी मारे जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह खौफजदा महिला घर पहुंची। उसकी हालत देख प्रदीप अधिवक्ता के घर शिकायत करने गए। आरोप है कि वकील ने उनसे बदसलूकी की। इस पर प्रदीप ने कोतवाली में तहरीर देकर कुत्ता मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें