फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 15 दिन से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर, चेयरमैन के आवास पर पहुंचीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। खराब ट्रांसफार्मर के कारण लो वोल्टेज से परेशान महिलाएं ट्रांसफार्मर को ठीक कराने की मांग को लेकर शनिवार की रात में बड़ी संख्या में पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित के अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल में ही चेयरमैन का आवास है। चेयरमैन के नहीं मिलने पर महिलाओं ने फोन पर उनसे बात की। समाधान कराने के आश्वासन पर महिलाएं वापस लौट गईं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शेखवाड़ा निवासी रूकसाना, हमीदा, प्रवीन, रेशमा, शबाना ने बताया कि उनके मोहल्ले में करीब 30 घर हैं। सभी घरों को कायस्थवाडा चौकी पर रखे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति होती है। पिछले 15 दिन से ट्रांसफार्मर खराब है। केवल दो फेस ही बिजली आ रही है। लो वोल्टेज के कारण उनके विद्युत उपकरण कार्य नहीं कर रहे हैं। जिससे उन्हें भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। वहीं दैनिक कार्यों को पूरा करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन


समस्या के संबंध में एसडीओ से फोन पर वार्ता की गई। एसडीओ ने उन्हें समाधान किए जाने का आश्वासन दिया। - पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित

समस्या के बारे में जानकारी की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। ताकि लोगों को निर्बाध आपूर्ति मिल सके। - एसडीओ विनेश कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें