बुलंदशहर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा यमुनापुरम स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट खेला गया। इसमें डीएलएड 2023 बैच के प्रशिक्षुओं ने 2024 बैच को एक विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। टूर्नामेंट की शुरुआत खेल प्रभारी डॉ. ललित यादव ने दोनों टीमों के बीच टॉस कराकर की।
टॉस जीतकर 2024 बैच की टीम ने पहले 2023 बैच की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। 2023 बैच की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 179 का लक्ष्य 2024 बैच की टीम के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी 2024 बैच की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया पर जीत हासिल नहीं कर सकी।
डायट प्राचार्य प्रवीण कुमार उपाध्याय ने 2023 बैच की टीम के कप्तान विशाल को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सचिन, संजय कौशिक, रजनी, विजय और दीपक आदि का विशेष योगदान रहा।