फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कबड्डी प्रतियोगिता में चरण सिंह इंटर कॉलेज भटौना की टीम अव्वल

विज्ञापन
बीबीनगर के गांव अहमदानगर में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
बीबीनगर। गांव अहमदानगर स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में मंगलवार को क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भटौना के चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज बीबीनगर, प्रेम इंटर कॉलेज बराल, डीएन इंटर कॉलेज गुलावठी, आरआरकेके इंटर कॉलेज कुचेसर किला, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज अहमदानगर, मिलिट्री हीरोज मेमोरियल इंटर कॉलेज सैदपुर व चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज भटौना की टीमों ने प्रतिभाग किया।
अंडर-19 आयु वर्ग में चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज भटौना की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं अंडर 17 आयु वर्ग में स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज बीबीनगर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रतियोगिता का उद्घाटन व शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक चौधरी राजीव सिंह एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता का संचालन शारीरिक शिक्षक अजीत कुमार राय ने किया। निर्णायक की भूमिका में दुर्ग विजय सिंह ,सोनू कुमार अरुण चौधरी, बृजेश शर्मा व बृजेश सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें