फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पत्रावली लेकर नहीं पहुंचे टैक्स कलेक्टर, सभासद करते रहे इंतजार

सार

औरंगाबाद नगर पंचायत कार्यालय में फर्जी संविदाकर्मियों की जांच के लिए टैक्स कलेक्टर नेमपाल सिंह जरूरी पत्रावली लेकर नहीं पहुंचे। इससे सभासदों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। ईओ ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद। औरंगाबाद नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को टैक्स कलेक्टर के पत्रावली लेकर नहीं पहुंचने पर सभासद बिफर पड़े। घंटों तक इंतजार करने के बावजूद भी टैक्स कलेक्टर के न पहुंचने पर नाराजगी जताई। सभासदों ने मामले की जल्द जांच न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


नगर पंचायत की चेयरमैन और ठेकेदार की मिलीभगत से दर्जनभर से अधिक फर्जी संविदाकर्मियों के नौकरी किए बगैर ही मानदेय के बंदरबाट को लेकर सभासदों ने ईओ से शिकायत की थी। ईओ सेवाराम राजभर ने तीन दिन पूर्व तीन सदस्यीय जांच टीम गठित करके दोषियों पर कार्रवाई की बात कही थी।
जांच समिति के सदस्य किशोरी लाल, विजय सिंह और छोटन खां शुक्रवार सुबह 11 बजे नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। इस दौरान शिकायतकर्ता सभासद भी मौके पर आ गए। जांच समिति ने नगर पंचायत के टैक्स कलेक्टर नेमपाल सिंह से पत्रावली उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

नेमपाल सिंह ने थोड़ी देर में आने की बात कही। घंटों इंतजार के बाद फिर से नेमपाल सिंह को कॉल की गई। सभासदों के अनुसार टैक्स कलेक्टर ने पत्रावली के चेयरमैन के आवास पर होने की बात कही। जिस पर शिकायतकर्ता सभासद भड़क गए।
सभासद तबस्सुम मेवाती, गौरव कुमार, संतोष सैनी, इखलाख कुरैशी, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन सिंह ने कहा कि आखिर पत्रावली चेयरमैन के आवास पर कैसे पहुंची। पत्रावली तो नगर पंचायत में होनी चाहिए थी। जांच समिति के सदस्य किशोरी लाल ने मामले की जानकारी ईओ को दी। ईओ ने फोन पर सभासदों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी। सभासदों ने मामले की जांच जल्द न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
Iपत्रावली नेमपाल सिंह के पास थी और वो लेकर मौके पर नहीं पहुंच सके। प्रकरण से ईओ को अवगत करा दिया गया है। शनिवार को ईओ की देखरेख में शिकायत की जांच होगी। - किशोरी लाल, जांच अधिकारी नपा औरंगाबादI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें