फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से गिरी दीवार, चार बच्चे दबे

Tue, 19 Apr 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अनूपशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला मदारगेट की गिहारा बस्ती में सोमवार देर रात आयी जबरदस्त आंधी की चपेट में आने से एक कच्चे घर की दीवार ढह गई। दीवार ढहने से घर में मां के साथ सो चार बच्चे रितिक आठ साल, कनक छह साल, राघव चार साल और धानी चार माह दब गये। चारों बच्चों का प्राइवेट चिकित्सक से इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


दीवार के गिरते ही कोहराम मच गया। मौके पर एकत्रित हुए बस्ती के लोगों ने मलबे में दबे बच्चों को निकालने में कामयाबी हासिल की। दीवार की चपेट में आने से रितिक व कनक को चोटें आयीं। दोनों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

एसडीएम अरुण कुमार यादव ने बताया कि नायब तहसीलदार को मौके पर जाकर घटना की जानकारी करने के निर्देश दे दिये हैं। उन्होंने बताया पीड़ित परिवार को नियमानुसार मदद दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें