फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के आने से बिगड़े सहारनपुर के हालात मिश्र

Tue, 30 May 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर के बिगड़े हुए हालातों के लिए बसपा सुप्रीमो सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। सहारनपुर में शांति स्थापित होने के बाद वहां मायावती पहुंची, जिसके कारण हालात दोबारा बिगड़ गए। यह बात बुलंदशहर आए केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने पत्रकारों से कहीं।

डीएम रोड स्थित भाजपा नेता सुनील रामा के आवास पर एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय सूक्ष्म एवं लद्यु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि सहारनपुर में दोनों समुदाय शांति स्थापित करना चाहते थे, लेकिन मायावती ने सहारनपुर के हालात बिगाड़ दिए।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए कलराज मिश्र ने नरेंद्र मोदी सरकार की तीन साल की उपलब्धियों का भी खूब बखान किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आने से आम आदमी और गरीब का विश्वास जगा है।

गरीबों को अब विश्वास होने लगा है कि केंद्र सरकार गरीबों की सरकार है। केंद्र सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए जनधन योजना, उज्ज्वला योजना समेत 100 से अधिक योजना चलाई हुई हैं। तीन साल में विदेशों में भारत की साख बढ़ी है।

सूक्ष्म एवं लद्यु उद्योग विभाग द्वारा बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं को करोड़ों रुपये के ऋण रोजगार स्थापित करने के लिए दिए गए हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष जन्मशताब्दी वर्ष के तहत बूथ लेवल तक कार्यक्रम आयोजित करेगी।

इसके तहत रक्तदान, पौधारोपण, रक्त जांच समेत करीब 15 कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस दौरान सांसद भोला सिंह, जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं जनपद के अफसरों द्वारा जनप्रतिनिधि और आम लोगों के फोन नहीं उठाने की शिकायत पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि अफसर जनप्रतिनिधियों के साथ आम लोगों के भी फोन उठाएं। जो अफसर अपना सरकारी फोन नहीं उठाते हैं या अपना फोन अपने अर्दली से उठवाते हैं, वह अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाएं।

अफसर यदि फोन नहीं उठाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें