फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 97 लाख से होगा फ्लाईओवर की सर्विस लेन का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। डीएवी फ्लाईओवर के नीचे की जर्जर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इस पर लोक निर्माण विभाग की ओर से 97 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएवी फ्लाईओवर की सर्विस लेन के साथ फ्लाईओवर के नीचे की सड़क काफी समय से जर्जर पड़ी है। इसके चलते प्रतिदिन आने-जाने वाले 15 हजार से अधिक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। समस्या के निदान के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। करीब दो माह पहले शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी थी। अब अधिकारियों ने इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि अगले दो सप्ताह में सड़क निर्माण के लिए कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें