फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जारी होगी सीसीएसयू की दूसरी कट ऑफ लिस्ट

Sat, 09 Jul 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी द्वारा यूजी की कक्षाओं में एडमिशन को जारी हुई पहली कट ऑफ लिस्ट के एडमिशन शुक्रवार को संपन्न हो गए। दूसरी लिस्ट आज शनिवार को जारी होगी। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को 11 और 12 जुलाई को एडमिशन का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

 
बता दें कि सीसीएसयू ने इस बार सबसे पहले जिले के 11 राजकीय और एडेड कॉलेजों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राओं को मंगलवार और बुधवार एडमिशन का मौका दिया था।

मगर दूसरी लिस्ट जारी करने से पहले एडमिशन को शुक्रवार का और मौका देने का निर्णय लिया था। एडमिशन को कॉलेजों में पूरा दिन चहल-पहल रही। वहीं दूसरी ओर बैंकों में भी फीस जमा करने को लाइन लगी और कुछ इंतजार भी करना पड़ा।
विज्ञापन


डीएवी के प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा के अनुसार कॉलेज में अब तक बीए में 98 और बीएससी में 48 एडमिशन हो गए हैं। आईपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके अग्रवाल के अनुसार शुक्रवार तक बीएससी में 97 और बीकॉम में 80 एडमिशन हो गए हैं। इसी तरह अन्य कॉलेजों में भी एडमिशन हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें