फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चिलचिलाती धूप ने कराया गर्माहट का अहसास, तापमान <bha>@</bha> 35

विज्ञापन
रविवार दोपहर के समय सुनसान पड़ी चांदपुर रोड। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। पिछले दिनों तापमान में गिरावट के बाद एक बार फिर पारा तेजी से चढ़ने लगा है। रविवार को निकली चिलचिलाती धूप ने लोगों को गर्माहट का अहसास कराया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में अवकाश होने के बाद दोपहर के समय सड़कों व बाजारों में आवाजाही कम रही। मौसम वैज्ञानिक हल्के बादल छाने और तापमान में अभी उतार-चढ़ाव की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों बदले मौसम के बीच तेज हवा संग बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई थी। वहीं, अब लगातार बदल रहे मौसम के बीच कई दिन से तापमान में इजाफा जारी है। रविवार सुबह से तेज धूप निकलने से लोगों को तेज गर्मी का एहसास होने लगा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया तपिश और तापमान बढ़ता गया।

कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष और मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। इस समय तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले कई दिन की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान अधिक रहा। वहीं, अभी मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें