फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: संध्या-गुंजन की टीम ने पानी पूरी से जीता दिल, ढोकले और भेलपुरी के स्टॉल भी रहे आकर्षण

विज्ञापन
अनूपशहर के डीपीबीएस कॉलेज में हुए फूड फेस्ट में भाग लेती छात्राएं। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
अनूपशहर। डीपीबीएस कॉलेज में बुधवार को गृह विज्ञान विभाग की ओर से फूड फेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाकर अपनी पाक कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय गर्ग और प्राचार्य प्रो. जीके सिंह ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

फूड फेस्ट में उत्तर प्रदेश की पानी पूरी के स्टॉल का संचालन संध्या, गुंजन, पायल और ऋचा ने किया। दक्षिण भारतीय व्यंजनों के स्टॉल पर मनीषा, अंजलि, गुड़िया और भारती ने सांभर वड़ा पेश किया। योगिता, खुशबू, गुंजन और वंशिका ने गुजराती ढोकला, जबकि विशाल, लकी, अर्जुन और विष्णु ने महाराष्ट्र की प्रसिद्ध भेलपुरी का स्टॉल लगाया। इसके अलावा भावना, शिवानी, पूनम और पिंकी ने मोमोज तथा तनीषा, सूरजमुखी, रहनुमा, संध्या और महिमा ने अमृतसरी छोले-कुलचे तैयार किए। कार्यक्रम का नेतृत्व गृह विज्ञान विभाग की डॉ. मोहिनी गुप्ता और सृष्टि शर्मा ने किया।
प्राचार्य प्रो. जीके सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव मिलता है। इस मौके पर एलडीएवी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शशिबाला पंत, जेवीएम सिटी कैंपस की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी, प्रो. आरके अग्रवाल, प्रो. चंद्रावती, प्रो. सीमांत दुबे, पंकज गुप्ता, डॉ. भुवनेश कुमार, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. तरुण श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक और अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें