फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भरभराकर गिरी खंड विकास कार्यालय के प्रशिक्षण हाॅल की छत

विज्ञापन
डिबाई के खंड विकास कार्यालय की गिरी छत। संवाद
विज्ञापन
डिबाई। खंड विकास कार्यालय के प्रशिक्षण हॉल की छत बृहस्पतिवार दोपहर भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी कर्मचारी को चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही दूसरे हॉल में प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन

पुराने टाउन स्कूल परिसर में खंड विकास कार्यालय स्थित है। इसमें तीन बड़े हॉल बने हैं। एक हाल में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें करीब 100 शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। लगातार बारिश के चलते हॉल के लेंटर व बीम में दरार आ गई थी। बृहस्पतिवार को हॉल की छत गिर गई। खंड विकास अधिकारी हेमलता ने बताया कि दो दिन पहले ही जनपदीय विभागीय अधिकारियों को हॉल की स्थिति से अवगत करा दिया गया था। जर्जर हॉल के साथ कमरों को भी खाली कर दिया गया है। हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें