खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में तेज आंधी से टूटा घर व मायूस खड़ा परिवार । संवाद
खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र के सौंदा हबीबपुर गांव में बृहस्पतिवार शाम को तेज आंधी के बाद मकान की छत गिर गई, जिसमें परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। मामले में प्रशासन की ओर जांच की जा रही है।
सौंदा हबीबपुर निवासी अजय ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। गांव में उनका कच्चा मकान था। बृहस्पतिवार शाम को छह बजे आंधी व बारिश हुई थी, जिसके कुछ देर बाद मकान के पीछे की दीवार गिर गई। तभी परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर निकल गए। कुछ देर बाद छत भी भर भरा कर गई। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य लोग बाहर आ गए थे, जिसमें अजय की पत्नी उमा, बेटी हिमांशी और पांच वर्षीय बेटा गौरव थे। एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय ने बताया कि मकान गिरने की सूचना पर टीम की ओर से जांच कराई गई, जिसमें देखा गया कि मकान पहले ही गिर गया था। बारिश के बाद कुछ दीवार व ईंट गिर गई थी। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।