फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गंगा के जलस्तर में वृद्धि, दो दिन में 6800 क्यूसेक बढ़ा पानी

विज्ञापन
गंगा घाट का निरीक्षण करते डिबाई एसडीएम व सीओ। स्रोत -- विभाग
विज्ञापन
नरौरा/अनूपशहर/बुगरासी। गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। पिछले दो दिन में 6800 क्यूसेक पानी बढ़ा है। तटबंधों को मजबूत करने का काम शुरू हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्य को मानसून से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य इंतजाम भी किए जाएंगे।
विज्ञापन

गंगा बैराज के वरिष्ठ जललेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर बैराज से गंगा नदी की डाउनस्ट्रीम में 7,822 क्यूसेक पानी की प्रति सेकंड की निकासी की जा रही है। जबकि बृहस्पतिवार को 5201 की निकासी की गई थी। इससे पूर्व बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में मात्र 1037 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही थी। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ा है। बारिश जारी रही तो जलस्तर और बढ़ सकता है। इस समय किसी तरह की परेशानी नहीं है।
गंगा नदी की खादर में पॉलेज उगाने वाले लोग अपना सामान समेटकर जाने लगे हैं। अनूपशहर व बुगरासी क्षेत्र में भी गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। इससे पानी खादर में भी पहुंचने लगा है लेकिन इससे कोई नुकसान की संभावना नहीं है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि मानसून के दिनों में हर साल गंगा का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में हजारों एकड़ फसल बर्बाद होती है। इससे किसानों को बड़ा नुकसान होता है। एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल का कहना है कि मानसून से पहले गंगा किनारे बाढ़ चौकी समेत अन्य इंतजाम कर लिए जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से जल्द ही इस कार्य को पूरा करने के निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें