फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फूलों की खुशबू से महकेंगी सड़कें, चारों ओर होगी हरियाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर में प्रवेश मार्गों पर हरियाली ही हरियाली होगी। इन सड़कों के बीच में फूलों व कम ऊंचाई तक बढ़ने वाले पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा सड़क किनारे बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। वन विभाग की ओर से पौधे लगाने की तैयारी चल रही है। पांच हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

डीएफओ डाॅ. हरेंद्र सिंह के अनुसार बुलंदशहर प्रदेश में कृषि प्रधान जनपदों में शामिल है। यह जनपद एनसीआर क्षेत्र में आता है। लगातार प्रदूषण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने के लिए वन विभाग ने पहल की है कि शहर में प्रवेश करने वाली सड़कों के बीच और किनारे ऐसे पौधे लगाए जाए। ऐसा होने पर जहां सड़कों पर छाया रहेगी तो प्रदूषण से भी काफी हद तक निजात मिल सकेगी। साथ ही इनकी सुंदरता भी बढ़ जाएगी। इसके लिए विभाग ने तैयारी तेज कर दी है।
इन मार्गों पर लगेंगे फूल व छायादार पौधे
शहर में प्रवेश करने के लिए दिल्ली की ओर से जीटी रोड से भूड़ चौराहा, मेरठ की ओर से भूड़ चौराहा, अलीगढ़ और जेवर-ककोड़ की ओर से डीएवी फ्लाईओवर, गुलाठी रोड स्थित जैनपुर से डीएम रोड, शिकारपुर बाईपास और शिकारपुर मार्ग, अनूपशहर व स्याना मार्ग और सैदपुर से धमेड़ा अड्डा आदि मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा शहर में कई ऐसे प्रमुख मार्ग हैं, जिनके बीच डिवाइडर बना हुआ है और वहां फूलों व कम ऊंचाई तक बढ़ने वाले पौधे लगाए जा सकते हैं। इसी तरह भूड़ चौराहे से तहसील सदर तक बने डिवाइडर व सड़क किनारे भी पेड़ लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएफओ डाॅ. हरेंद्र सिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से गुलमोहर, नीम, अशोक, अमलतास, पीपल और पाकड़ आदि पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधे वन विभाग की नर्सरी में तैयार किए जा रहे हैं। बताया कि बाजार में यदि कोई व्यापार व अन्य लोग अपने प्रतिष्ठान व मकान आदि के बाहर इस तरह के पौधे लगाना चाहते हैं तो उन्हें भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें