फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बुलेट की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोड़। बुलेट की टक्कर से खुर्जा क्षेत्र के गांव छपना निवासी ई-रिक्शा चालक संजय की मौत हो गई। संजय थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर जाट में अपने मामा के घर रहते थे। गांव सलेमपुर जाट निवासी सौदान ने बताया कि खुर्जा क्षेत्र के छपना निवासी उनका भांजा संजय (30वर्ष) उनके पास गांव में रहता था। वह ई-रिक्शा चलाता था। बृहस्पतिवार की शाम वह ककोड़ से ई-रिक्शा लेकर गांव लौट रहा था। सिकंदराबाद-ककोड़ मार्ग पर चांगोली मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्राली से बोरा गिर गया। वह बोरों को ट्राॅली में रखने में ट्रैक्टर चालक की मदद करने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें