फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन की हड़ताल पर गए रजिस्ट्रार कार्यालय के कर्मचारी

Wed, 10 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
राजेबाबू पार्क में धरना प्रदर्शन करते राज्यकर्मचारी। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के बैनर तले बुधवार को कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में राजेबाबू पार्क में धरना दिया।  जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुए धरने में पेंशनर्स संस्था के अध्यक्ष रामबाबू वर्मा और जिलामंत्री देवेंद्र सिंह ने परिषद की मांगों को पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन


संरक्षक मौ. हारून किरमानी ने कहा कि कर्मचारियों के लिए बहुत बुरा समय है। अशोक कुमार सिंह ने कर्मचारियों से एकजुट होने का आह्वान किया। राकेश त्यागी, सूरजपाल सिंह, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार सक्सेना, केके शर्मा, हरवीर सिंह, मुकेश कुमार, अरविंद कुमार, प्रेम सिंह, राजीव कुमार और तरुण कुमार आदि शामिल रहे।

वहीं सिंकदराबाद में भी राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद के आह्वान पर बुधवार को रजिस्ट्री कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों की हड़ताल से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तीन दिन की हड़ताल के बाद तीन दिनों का सरकारी अवकाश होने के कारण रजिस्ट्रार कार्यालय 6 दिन बाद खुलेगा।
विज्ञापन


6 दिनों की हड़ताल आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष प्रशांत यादव ने बताया कि राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद ने कर्मचारियों के हितों में 10 सूत्रीय मांग को लेकर 10,11,12 अगस्त को प्रदेश व्यापी  हड़ताल की घोषणा की थी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें