फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के गड्ढे तलाश करेगा ‘ड्रोन’

Wed, 10 Aug 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
सड़क - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
अब शहर की गंदगी, गड्ढे की तलाश ‘ड्रोन’ करेगा। सार्वजनिक स्थान, कब्रिस्तान, श्मशान घाट और तालाबों पर अतिक्रमण का ब्लू प्रिंट ड्रोन ही तैयार करेगा। जिला प्रशासन के अफसरों ने ड्रोन का बंदोबस्त कर लिया है।
विज्ञापन


 डीएम आंजनेय कुमार सिंह का शहर की सफाई पर खास फोकस है। इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में शहर का पैदल भ्रमण कर गंदगी का सच भी जानने का प्रयास किया था। डीएम के आदेश पर एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र ने जनपद में ड्रोन की व्यवस्था करा ली है।

ड्रोन की मदद से ही शहर में अतिक्रमण साइट चिंहित की जाएंगी। सड़कों के गड्ढे, कीचड़, और जलभराव वाले स्थानों की तलाश भी ड्रोन ही करेगा। तालाब, नाले-नालियाें, सड़क, फुटपाथ, सरकारी भवन, श्मशान घाट और कब्रिस्तान पर कब्जे का ब्लू प्रिंट ड्रोन से तैयार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


ड्रोन की फोटो रिपोर्ट के आधार पर ही समस्याओं के निस्तारण पर सरकारी अमले को उतारा जाएगा। बता दें कि शहर की कीमती सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे कर लिए गए हैं। शहर में गंदगी, कीचड़ और जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो चला है। नुमाइश, प्ले ग्राउंड और पार्कों का दायरा भी अतिक्रमण के चलते सिकुड़ रहा है। एतिहासिक धरोहरों का वास्तविक स्टेटस ड्रोन तलाश करेगा।

 आज कलक्ट्रेट में ड्रोन का ट्रायल कराया जाएगा। सर्वे की शुरूआत बुलंदशहर सिटी से होगी। बाद में खुर्जा और सिकंदराबाद समेत सभी शहर और कस्बों को कवर किया जाएगा। ड्रोन जनपद का सर्वे करने के लिए मंगाया गया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर गंदगी, कीचड़ और अतिक्रमण की समस्या से निपटा जा सकता है। आंजनेय कुमार सिंह, डीएम, बुलंदशहर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें