फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एनएच-34 से जेवर मार्ग को जोड़ने वाले बाईपास के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। एनएच-34 को जेवर मार्ग से जोड़ने के लिए प्रस्तावित चार किलोमीटर लंबे मिनी बाईपास को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संस्तुति देते हुए पत्र भेजा है। अब जल्द ही सर्वे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


बुलंदशहर का खुर्जा क्षेत्र अलीगढ़ और गौतमबुद्धनगर जनपद से सटा हुआ है। जेवर और अलीगढ़ की ओर आने-जाने वाले लोगों को खुर्जा नगर से होते हुए गुजरना पड़ता है। ऐसे में खुर्जा शहर में दिनभर वाहनों का दबाव बना रहता है। जंक्शन मार्ग, जीटी मार्ग, मंदिर मार्ग और अन्य प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या बनी रहती है। जेवर अड्डा (वाल्मीकि चौक) नगर का सबसे व्यस्त चौराहा है। यहां पर एक रास्ता जेवर, दूसरा अलीगढ़, तीसरा सिकंदराबाद और चौथा पॉटरी औद्योगिक क्षेत्र होते हुए बुलंदशहर की ओर निकलता है।
ऐसे में एनएच-34 और जंक्शन-जेवर मार्ग को जोड़ने वाले एक बाईपास की मांग वर्ष 2004 से की जा रही है। समय-समय पर जनप्रतिनिधियों ने प्रस्ताव भी भेजे लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। वर्तमान विधायक मीनाक्षी सिंह ने बाईपास की मांग विधानसभा सत्र में भी उठाई। इसके अलावा तीन से चार बार मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनको भी प्रस्ताव दिया। इसी सिलसिले में 15 जुलाई को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।
विज्ञापन

अब केंद्रीय मंत्री गडकरी ने संस्तुति कर प्रस्ताव को सर्वे और अन्य विभागीय जांच के लिए भेजा है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से यह पत्र विधायक मीनाक्षी सिंह को भेजा गया। विधायक का कहना है कि यह क्षेत्र के सभी लोगों के संघर्ष का फल है। जल्द ही एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग की ओर से संयुक्त रूप से इसमें सर्वे किया जाएगा। मिनी बाईपास से क्षेत्र में लगने वाले जाम से हजारों वाहन चालकों राहत मिलेगी।

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचने की राह होगी आसान
जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जल्द ही शुरू होने वाला है। बुलंदहशहर, हापुड़, मेरठ व अलीगढ़ से जेवर या ग्रेटर नोएडा जाने के लिए लोगों को खुर्जा नगर से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में लोगों का जाम से जूझना पड़ता है। बाईपास बनता है तो वाहन चालक कम समय में ग्रेटर नोएडा पहुंच सकेंगे। इससे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा खुर्जा जंक्शन रोड स्थित अरशिया कंपाउंड से निकलने वाले कंटेनर, ट्रक व अन्य मालवाहक वाहन आसानी से अलीगढ़ हाईवे पर जा सकेंगे। पॉटरी औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले मालक वाहन वाहनों का आवागमन भी आसान होगा।

12 से अधिक गांवों से होकर गुजरेगा बाईपास
यह बाईपास एनएच-34 और जेवर रोड को जोड़ेगा जो अरनिया मंसूरपुर, उस्मापुर, असगरपुर और टैना से होकर निकलेगा। इससे लगभग खुर्जा तहसील क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों की जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। कौन-कौन से गांव शामिल होंगे, इसकी पुष्टि विभागीय सर्वे के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें