फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आईटीआई में प्रथम चरण के प्रवेश की प्रक्रिया हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की सरकारी व निजी 36 आईटीआई में प्रवेश के लिए पहले चरण का परिणाम वेबसाइट पर ऑनलाइन कर दिया गया है। बुधवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। सभी आईटीआई की करीब छह हजार सीटाें पर छात्र-छात्राओं के आठ जुलाई तक प्रवेश लिए जा सकेंगे। सहकारी आईटीआई सहकारीनगर के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि आवेदक छात्र-छात्राएं वेबसाइट https://www.scvtup.in/ या https://www.upvesed.gov.in/dte पर परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन

लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण संख्या व जन्मतिथि अंकित की जाएगी। चयन होने पर बुलावा पत्र प्रदर्शित हो जाएगा। मोबाइल पर भी एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जा रही है। चयन न होने पर रैंक सहित सूचना प्रदर्शित होगी तथा अभ्यर्थी को अगले चरण का इंतजार करना होगा। बुलावा पत्र की प्रति, समस्त मूल प्रमाणपत्र, अंक पत्र की प्रति व एक-एक छाया प्रति, दो फोटो सहित प्रवेशित संस्थान के प्रधानाचार्य से अंतिम तिथि से पूर्व संपर्क कर उपलब्ध प्रवेश सूची से मिलान कर प्रवेश ले सकते हैं।
राजीव कुमार ने बताया कि जिले की आईटीआई में फिटर, विद्युत कार, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, रेफ्रिजरेटर एंड एसी, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमैन, वेल्डर, कोपा, आशुलिपिक हिंदी, सिलाई, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, इलेक्ट्रिक व्हीकल,एडवांस प्लंबिग और रोबोटिक्टस के ट्रेड संचालित हैं। इन ट्रेड में छात्र-छात्रा संबंधित आईटीआई में पहुंच कर आठ जुलाई तक अपना प्रवेश सुनिश्चित करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें