फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली से छोटे चौधरी फूंकेंगे चुनावी बिगुल

Tue, 30 Aug 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रेसवार्ता को संबोधित करते पश्चिमी उप्र संगठन प्रभारी डा.राजकुमार सांगवान। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
छोटे चौधरी चौधरी अजित सिंह पांच सितंबर को जहांगीराबाद में होने वाली व्यवस्था परिवर्तन रैली से विधानसभा चुनाव 2017 का बिगुल फूंकेंगे। राष्ट्रीय लोकदल का चुनावी मुद्दा किसानों का कर्ज माफ करना, बिजली के बिल आधे करना और नौकरी में भर्ती की प्रक्रिया पारदर्शी से कराना होगा।
विज्ञापन


 पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने जिला कार्यालय पर पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि जहांगीराबाद रैली के बाद मंडल स्तर पर रैलियां होगी। जयंत चौधरी विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं।

रालोद अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी। प्रत्याशियों की घोषणा से पहले जिलाध्यक्षों से प्रत्येक विधानसभा से पांच-पांच कर्मठ, निष्ठावान और जनता के बीच रहने वाले नेताओं के नाम मांगे गए हैं। जल्द ही पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


सांगवान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार से किसान का भरोसा उठ गया है। भाजपा और सपा सहित अन्य पार्टियों के खिलाफ माहौल बन रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ढील के चलते अफसर और पुलिस बेलगाम है और यही कारण है कि महिलाओं के साथ रेप और आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं।

जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी और युवा प्रदेश महासचिव डॉ. कुंवरवीर ने कहा कि जहांगीराबाद रैली एतिहासिक होगी। पत्रकारवार्ता में युवा जिलाध्यक्ष सुशील गुर्जर, सुधीर चौधरी, मनुराज तेवतिया, सुनील चौधरी, अर्जुन चौधरी और नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

बड़बोले हैं आजम खां: सांगवान  
रालोद नेता डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि सपा के मंत्री आजम खां चर्चाओं में रहने के लिए अनाप-शनाप कुछ भी बोल देते हैं। वह यह नहीं जानते की उनकी जुबान से निकलने वाली बात का क्या असर होगा और किसे दर्द होगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें