फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही एयरपोर्ट को टक्कर देते नजर आएंगे रेलवे स्टेशन

Tue, 30 Aug 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इतिहास रचते हुए देश की आजादी के बाद पहली बार जंक्शन स्टेशन पहुंचे रेल मंत्री के 18 मिनट का भाषण विधानसभा चुनाव 2017 का सेज तैयार करता नजर आया। उत्तर प्रदेश को अहम राज्य बताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र में ढाई साल की सरकार ने यूपी की रेल को पटरी पर लाने की एवज में चार हजार नौ सौ तेइस करोड़ रुपये दिए हैं।
विज्ञापन


रेल मंत्री ने दावा किया कि आम आदमी की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए मूलभूत सेवाएं रेलवे देगा। जल्द देश के अधिकतर रेलवे स्टेशन देश के एयरपोर्टों को टक्कर देते हुए नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने विदेशी निवेश पर जोर दिया।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने यूपी विधान सभा चुनाव पर फोकस करते हुए कहा कि देश भर में करीब 600-700 करोड़ लोग ट्रेन में सफर करते हैं। हमारे पास इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। अगर पिछले 25 सालों में इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया गया होता तो आम आदमी को अब तक सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाती। 
विज्ञापन


रेलमंत्री ने विदेशी निवेश पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य जल्द ही वह रेलवे का विद्युतीकरण करेगें। उन्होंने कि विदेशी तकनीक की मदद भारतीय रेल को दुर्घटना मुक्त बनाने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा 25 हजार करोड़ की योजनाओं से यूपी में बाईपास और ओवरब्रिज तैयार किए जाएंगे।

इसके अलावा पर्यटन स्थलों के अयोध्या, द्वारिका, वास्को, अजमेर समेत 400 स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। जिसमें लोग शॉपिग कांप्लेक्स और मॉल का भी लुत्फ उठा सकेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, मीनाक्षी सिंह, नगर अध्यक्ष हरजीत सिंह टीटू, मंत्री प्रतिनिधि सत्यप्रकाश सिंह, पूर्व विधायक हरपाल सिंह मौजूद,, विजेन्द्र खटिक, अनवर हुसैन, एसएम खान, नदीम हुसैन, पीपी अरोड़ा  मौजूद रहे।

किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। डेडीकेटेड फ्रेट कारीडोर में अधिग्रहित जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिला। उन्होंने रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या का समाधान कराने की मांग की।

उस दौरान निर्माण कंपनी डीएफसी के अधिकारियों ने किसानों से एक माह का समय मांगा। किसानों ने उचित मुआवजा नहीं मिलने तक काम शुरू नहीं होने देने की चेतावनी दी। प्रतिनिधि मंडल में विजेन्द्र प्रताप सोलंकी, अजय चौधरी, सुग्रीव सोलंकी, इंद्रमणि शर्मा, नवल सिंह, उदयवीर सिंह, महेंद्र सिंह, विनोद प्रधान शामिल रहे।

देश-प्रदेश की राजधानी से जुड़ेगा जंक्शन
खुर्जा। माह भर में देश प्रदेश की राजधानी से खुर्जा जंक्शन का जड़ाव बेहतर हो जाएगा। स्टेशन पर ट्रेनों के कम स्टापेज के सवाल पर रेल मंत्री ने कहा कि जंक्शन स्टेशन पर सुपर फास्ट ट्रेनों का ठहराव बढ़ाने और कुछ नई ट्रेनें चलाई जाएंगी। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित खुर्जा रेलवे जंक्शन से होकर करीब 400 ट्रेनें गुजरती हैं।

बावजूद इसके स्टेशन पर एक दर्जन से भी कम ट्रेनों का ठहराव है। ऐसे में यात्रियों को दिल्ली, गाजियाबाद अथवा अलीगढ़ जाकर ट्रेनें पकड़नी पड़ती हैं। क्षेत्र के लोगों की भी काफी दिनों से ट्रेनों के स्टापेज बढ़ाने की मांग थी। इस सवाल पर रेल मंत्री ने कहा कि एक माह के भी जंक्शन स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ दिल्ली से लखनऊ तक नई ट्रेनें में चलाने की योजना है।

मुआवजा के लिए किया हंगामा
खुर्जा जंक्शन/खुर्जा। फ्रेट कॉरीडोर में अधिग्रहित हुई जमीन का उचित मुआवजा न मिलने से नाराज स्थानीय लोगों ने रेल मंत्री के कार्यक्रम स्थल के बाहर जमकर हंगामा किया। मिलने से रोकने पर सुरक्षा कर्मियों के साथ उनकी नोंकझोंक हुई।

हालांकि बाद में शोर शराबा सुनकर रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कुछ लोगों को बुलाकर उनकी बातें सुनी और उन्हें उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। वहीं, दूसरी ओर विभिन्न मांगों का ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी विधायक के प्रतिनिधि मनोज शर्मा को रोकने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। बाद में रेलवे के अधिकारियों हस्तक्षेप के बाद उन्हें रेल मंत्री के पास आने दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें