फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। ऊर्जा निगम बृहस्पतिवार को विद्युत लाइन स्थानांतरित करेगा। इस क्रम में पॉटरी सेंटर उपकेंद्र पर चार घंटे शटडाउन रहेगा। इससे औद्योगिक इकाई समेत 7500 उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कार्य पूरा होने पर दोपहर बाद आपूर्ति चालू की जाएगी। एसडीओ अविनाश चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को चौड़ीकरण कार्य के चलते जीटी रोड पर बिजली के खंभे और तारों को पीछे शिफ्ट किया जाएगा। इसी के साथ जर्जर खंभों को बदलने का कार्य भी होगा। इसके अलावा बिजली के खंभों पर लगे बिना अनुमति के बंधे इंटरनेट तार और अन्य तारों को हटाया जाएगा। इन कार्यों के चलते पॉटरी सेंटर उपकेंद्र पर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। उपकेंद्र से जुड़े फीडरों पर चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इसमें औद्योगिक क्षेत्र, बुर्ज मोहल्ला, मुंडाखेड़ा रोड आदि क्षेत्र शामिल हैं। इसकी सूचना सभी उपभोक्ताओं को मोबाइल मैसेज और अन्य माध्यमों से दी जा रही है। दोपहर दो बजे के बाद आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें