फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ऊर्जा निगम की टीम ने 20 घरों में पकड़ी बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के गांव जरगवां में बुधवार सुबह बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 20 घरों में मीटर से पहले या कटिया डालकर चोरी पकड़ी। एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि मुख्य अभियंता के निर्देश पर बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर 20 उपभोक्ताओं के यहां विद्युत मीटर से अलग तार डालकर विद्युत चोरी करते पकड़ी गई। इसके वीडियो साक्ष्य भी टीम ने बनाए हैं। विद्युत चोरी करने वाले सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाना बुलंदशहर में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। चेकिंग के दौरान जेई योगेश कुमार व एंटी थेफ्ट थाना पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें