फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बुखार से पीड़ित किशोरी को नहीं मिला इलाज, परिजनों ने किया विरोध

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय की ओपीडी के बाहर बुखार से पीड़ित किशोरी को इलाज न मिलने पर परिजनों के विरोध के 
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुखार होने पर किशोरी को जिला चिकित्सालय दिखाने आए परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज न देने की बात कही। परिजनों ने चिकित्सकों पर एक कक्ष से दूसरे कक्ष में भेजने का आरोप लगाया। वहीं, महिला चिकित्सालय की एक चिकित्सक पर अभद्रता का भी आरोप लगाया। बाद में परिजन विरोध करने के बाद किशोरी को बिना दिखाए घर ले गए।
विज्ञापन

नगर के धमैड़ा अड्डा निवासी मुस्तफागढ़ी निवासी 12 वर्षीय अलीसा को परिजन बुखार होने पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे जिला चिकित्सालय लेकर आए। परिजनों का आरोप है कि पर्चा बनवाने के बाद ओपीडी में दिखाया तो किसी ने 12 नंबर कमरे में दिखाने को कहा।
12 नंबर कमरे में पहुंचे तो बेटी की उम्र 12 वर्ष बताने पर बच्चों वाले चिकित्सक को दिखाने की बात कही। इसके बाद उसे जिला महिला चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ के पास ले गए। बाल रोग विशेषज्ञ ने किशोरी को स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास दिखाने को कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि स्त्री रोग विशेषज्ञ ने परामर्श देने की जगह अभद्रता की। फिजिशियन के पास जाओ। इसके बाद परिजनों ने जिला चिकित्सालय के ओपीडी कक्ष के बाहर विरोध जताया। हालांकि, परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। कुछ देर विरोध करने के बाद परिजन किशोरी को बिना इलाज व दवा के घर ले गए।

प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय डॉ. प्रदीप राणा का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है। किसी ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें