फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक भवन में भरा था गरीबों का गेहूं-चावल

Wed, 01 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
सामुदायिक केंद्र में रखा कालाबाजारी का राशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्लॉक औरंगाबाद के गांव नीमचाना में सोमवार को प्रशासनिक अफसरों ने सामुदायिक भवन से करीब 20 क्विंटल गरीबों का गेहूं-चावल और चीनी बरामद की। चर्चा है कि आपूर्ति विभाग के अफसर की शह पर डीलर राशन की कालाबाजारी कर रहा था ।
विज्ञापन


डीएसओ ने डीलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश दिए हैं। गांव नीमचाना के ग्रामीणों ने गांव के डीलर के खिलाफ तालाब पर कब्जा करने की शिकायत की थी। सोमवार को इसकी जांच के लिए नायब तहसीलदार सदर अफसरों की टीम के साथ गांव पहुंचे।

तालाब के पास ही सामुदायिक केंद्र पर ताला लटका देख उन्होंने पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि इसमें डीलर ने राशन का गेहूं-चावल और चीनी रखी है। डीलर यहीं से अपनी दुकान चलाता है।
विज्ञापन


अफसरों ने तुरंत सप्लाई इस्पेक्टर सूर्यप्रकाश पाठक को मौके पर बुला लिया और जब ताला तोड़ा गया तो उसमें करीब 20 क्विंटल गेहूं-चावल और चीनी मिली। पूछताछ करने पर सामने आया कि डीलर राशन की कालाबाजारी कर रहा था और यह कार्य आपूर्ति विभाग के अफसर और बाबुओं की मिलीभगत से हो रहा था।

राशन को कब्जे में ले लिया है और सप्लाई इंस्पेक्टर को डीलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस पूरे मामले की विभागीय स्तर पर जांच भी करवाई जाएगी। -केबी सिंह, डीएसओ
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें