फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की सियासत नाकाम: उमा भारती

Sat, 27 Feb 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला बुलंदश्ाहर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि केंद्र सरकार जातिगत नहीं बल्कि सबको साथ लेकर चलने का काम कर रही है। रोहित वेेमुला और जेएनयू मामले में राहुल गांधी की सियासत नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन


भाजपा का स्टैंड साफ है, मंत्री अपनी बात प्रमुखता से रख रहे हैं। बिना मुद्दों के विरोधी सरकार को घेरने की कोशिश में लगे हैं। पहली बार गांधी परिवार को अपनी देशभक्ति के प्रमाण देने पड़ रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार गंगा को पूरी तरह निर्मल बनाने के लिए संकल्पित हैं। 2020 तक गंगा निर्मल और अविरल होगी।

शुक्रवार को बुलंदशहर में पार्टी के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आईं उमा भारती ने पत्रकार वार्ता के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास में तेजी आई है।
विज्ञापन


रेल बजट में घोषणाओं पर ध्यान नहीं देकर धरातल पर काम किया गया है। आम आदमी की सहूलियतों को बढ़ाया गया है। 2019 में देश में फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।

उमा भारती ने कहा कि अल्पसंख्य सबसे ज्यादा सुखी गुजरात में हैं। उन्होेंने कहा कि एमएलसी चुनाव विधानसभा चुनाव का श्रीगणेश होगा। 2017 में यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी।

फिलहाल सूबे में सपा सरकार में गुंडाराज और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इससे मुक्ति दिलानी है। सपा और बसपा की सरकारों में यूपी पिछड़ा है।

राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने के सवाल पर उमा ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में हैं।  वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री महेश शर्मा ने कहा कि विकास के काम और तेज किए जाएंगे।    
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें