स्कूली वाहनों की सेहत ठीक नहीं है। विभागीय रिपोर्ट में 40 स्कूली वाहन अनफिट मिले हैं। स्कूल प्रबंधकों को नोटिस भेजने के बावजूद वाहनों की फिटनेस नहीं करवाई गई है।
एआरटीओ ने सभी स्कूलों को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किए हैं। बुलंदशहर में कॉमर्शियल वाहनों की संख्या 11,411 है। इनमें से 644 कॉमर्शियल वाहन बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
644 में से 40 स्कूली वाहन भी अनफिट हैं। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद एआरटीओ की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। बता दें कि अनफिट वाहनों का सड़कों पर यूं दौड़ना जोखिम भरा है।
अफसरों ने गंभीरता नहीं दिखाई तो भविष्य में बच्चों के साथ कोई अनहोनी भी हो सकती है। एआरटीओ ने तमाम अनफिट वाहनों के मालिकों को नोटिस भेज फिटनेस कराने का आदेश दे दिया है।
स्कूल प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस भेजे गए हैं। वाहनों की फिटनेस जल्द ही नहीं करवाई जाती को परमिट रद्द करने की कार्रवाई शुरू कराई जाएगी। - सुरेंद्र सिंह, एआरटीओ, बुलंदशहर
अनफिट वाहनों का स्कूलों में चलना बंद नहीं किया गया तो विभागीय अफसरोें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - बी. चंद्रकला, डीएम, बुलंदशहर
एआरटीओ के नोटिस के क्रम में सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस करा ली गई है। अब हमारे यहा कोई वाहन अनफिट नहीं है। - वासिक आजाद, चेयरमैन आजाद पब्लिक स्कूल